{"_id":"5b16d5c14f1c1bf26e8b65e6","slug":"111528223169-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में गेहूं खरीद की व्यवस्था ध्वस्त, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में गेहूं खरीद की व्यवस्था ध्वस्त, किसान परेशान
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया (भीमपुरा)। क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीददारी न होने को लेकर पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्र के उधरन बाजार में मंगलवार को भीमपुरा-बेलौली मार्ग जाम कर दिया गया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकरियों को आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के उधरन बाजार में क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीदारी न होने पर पूर्वांचल संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने भीमपुरा-बेलौली मार्ग पर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि उक्त क्रय केंद्र के प्रभारी का पैर टूट जाने की वजह से एक हफ्ते से खरीददारी बंद है। हालांकि इस मामले का संज्ञान जिले के आला अधिकारियों को भी है। जहाँ से गुरुवार को नए केंद्र प्रभारी को तैनात करने को कहा गया है। इसी बीच इन लोगों ने जाम लगाते हुए प्रसाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।घंटो बाद प्रसाशनिक अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने पर पुलिस ने आश्वासन देकर जाम को समाप्त करवाया। इस मौके पर सुशील सिंह, सौरभ सिंह, बृजेश यादव, गुलशन यादव, बृजेश सिंह, दुर्गा सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।