{"_id":"5ae201654f1c1b6e098b6746","slug":"111524760933-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करने गई टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच करने गई टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबहर। ग्राम पंचायत दुबहर के विकास कार्यों में लूट खसोट की जांच करने पहुंची जांच टीम को आवश्यक अभिलेख ना दिखाए जाने के कारण वहां उपस्थित ग्रामीणों ने बैरंग वापस भेज दिया। ग्राम पंचायत दुबहर में हुए विभिन्न विकास कार्यों में वहां के ग्रामीणों ने बकायदे शपथ पत्र देकर गांव के विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन कराए जाने की मांग की थी। जिस पर जिलाधिकारी ने भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही थी। कई महीने बीत जाने के बाद गुरुवार की शाम पांच बजे बिना अभिलेख के पहुंचे डीआरडीए के राजा राम मौर्य एवं कमलेश कुमार गुप्ता से ग्रामीणों ने जब विकास कार्यों की सूची तथा उसमें आवंटित धनराशि का ब्यौरा मांगा तो उन्होंने अभिलेख ना होने की बात कही। इस पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्हें वहां से भगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जांच कमेटी के अध्यक्ष संजेश श्रीवास्तव से कई बार मिला गया लेकिन वह आज भी कमेटी के दो लोगों को भेज कर अपने खुद मौके पर नहीं आए जबकि उन्हीं के पास सारा अभिलेख मौजूद है। इस मौके पर सुबह दस बजे से ही ग्रामीण जांच कमेटी के लोगों का इंतजार कर रहे थे। शिवकुमार पांडेय, किटू बाबा, अभय सिंह, धनू पांडेय, आयुष पांडेय, अभय श्रीवास्तव, धर्मवीर सिंह, जगदीश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन