फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बलिया को मिली मेडिकल कालेज की सौगात

बलिया को मिली मेडिकल कालेज की सौगात

Fri, 09 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बलिया को मिली मेडिकल कालेज की सौगात
बलिया। सांसद भरत सिंह ने बताया कि बलिया में मेडिकल कालेज के स्थापना के लिए बजट में स्वीकृति मिल गई है। 25 फरवरी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रकाश नड्डा जनपद में आएंगे और इसकी आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम में आने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

सांसद भरत सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रकाश नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की तथा मेडिकल कालेज की सौगात देने के लिए धन्यवाद दिया। दूरभाष पर सांसद भरतसिंह ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बलिया में पिछड़े स्वास्थ्य सुविधा को सुधारना चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा था, इस कार्य के लिए मैं प्रयासरत था। इस संबंध में पूर्व में प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री से मिला था। उन्होंने बताया कि जनपद के मुख्यालय पर स्थित एकमात्र राजकीय चिकित्सालय इतनी बड़ी आबादी के इलाज में सक्षम नही है। आकस्मिक दुर्घटना या हृदयाघात एवं ब्रेनहैमरेज की स्थिति में यहां के लोगों को 200 किलोमीटर दूर की यात्रा करके चिकित्सीय व्यवस्था के लिए वाराणसी इत्यादि स्थानों पर जाना पड़ता है। बहुत से लोगों की तो रास्ते में ही मृत्यु हो जाती है। इस विषय को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करते हुए प्रधानमंत्री के बलिया में चुनावी जनसभा के दौरान मैने मंच से जनता के समक्ष यह घोषणा किया था कि चुनाव में विजयी होने के बाद बलिया में मेडिकल कालेज की स्थापना कराऊंगा। मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है। मेडिकल कालेज की स्थापना के बाद यहां के लोगों को गंभीर बीमारी की स्थिति में दूर जनपद नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed