{"_id":"5a5107ef4f1c1bd4178b53ea","slug":"111515259887-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र आंदोलन करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र आंदोलन करने की दी चेतावनी
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम के मध्यस्थता कराने के कुछ ही दिनों बाद एकबार फिर सुदिष्टपुरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज में छात्रों ने आन्दोलन की चेतावनी दी। छात्र नेताओं ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। छात्रों ने आरोप लगाया किडीएम के आदेश के बाद भी कुछ सुधार नहीं हुआ, छात्रों से अवैध वसूली, बिना सूचना विद्यालय बन्द, फर्जी प्रवेश, रात्रि में प्रवेश, पूर्व अध्यक्ष का बोर्ड तोड़ना, पुस्तक वितरण में धांधली, छात्रनिधि का गलत दुरुपयोग किया जा रहा है, जबकि शासनादेश के मुताबिक उच्च शिक्षानिदेशक के अनुमति से ही छात्रनिधि से धन निकल सकता है। छात्रों ने दावा किया कि सभी प्रमाण हम छात्रों के पास मौजूद है। हमलोगों की शिकायत डीएम अनसुना करते हैं जिससे छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया है, छात्रों की मांग है कि एक सप्ताह के अंदर प्राचार्य पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। इस बाबत उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक ने कहा कि एक बार मैं अपने स्तर से छात्रों व महाविद्यालय प्रशासन का सामंजस्य बनाने की कोशिश करूंगा। बैठक में मुख्य रूप से नितेश सिंह, विकास कुमार, अजित यादव, अंकित कुमार, कमलेश कुमार, संजीत मौर्य, जितेंद्र यादव,राजू सिंह, अतुल उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन