{"_id":"5a1eeffe4f1c1b193e8b5acf","slug":"111511976958-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना कल, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना कल, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
बलिया। नगर निकाय चुनाव की मतगणना एक दिसंबर को होगी। इसके लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रहेगी। बिना फोटो परिचयपत्र के किसी को भी प्रवेश नही दिया जाएग। जबकि मतगणना स्थल से दो सौ मीटर की दूरी पर बैरियर लगाया जाएगा। जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है और इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी है।
यह जानकारी बुधवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। कहा कि जिले के दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में हुए मतदान की मतगणना को लेकर खासी सतर्कता बरती जा रही है। कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना स्थल पर बिना फोटो परिचयपत्र के किसी को 200 मीटर के दायरे में जाने की अनुमति नहीं होगी।200 मीटर दूर बैरियर लगाया जाएगा जहां चेकिंग के लिए पुलिस अधिकारी व अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
बताया कि अध्यक्ष व सभासद दोनों पदों की गिनती एक साथ समानांतर टेबलों पर होगी। किसी कारण से सभासद पद के बॉक्स में अध्यक्ष पद का व अध्यक्ष पद के बॉक्स में सभासद पद का बैलेट मिलने पर उसकी गिनती कराई जाएगी। जिले के कुल कुल दो लाख 59 हजार 383 मतदाताओं के सापेक्ष कुल एक लाख 55 हजार 754 मतदाताओं ने मतदान किया है। डीएम ने बताया कि मतगणना को लेकर तीन पर्यवेक्षणीय अधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
बलिया मतगणना स्थल के लिए सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रसड़ा, सिकंदरपुर व बेल्थरारोड मतगणना स्थल के पर्यवेक्षणीय अधिकारी सीडीओ संतोष कुमार तथा बैरिया व बांसडीह मतगणना स्थल के पर्यवेक्षणीय अधिकारी सीआरओ त्रिभुवन विश्वकर्मा होंगे। डीएम ने कहा कि आरओ, टेबुलेशन स्टॉफ व अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को सामान्य कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति होगी।
बताया कि मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। दो दिसंबर को बारावफात को देखते आयोग ने ऐसा निर्देश दिया है। वही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मतगणना स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा में कुल 110 एसआई, 89 हेड कांस्टेबल, 912 कांस्टेबल, 32 महिला पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात रहेंगे।
इनसेट...
159 टेबलों पर होगी मतगणना
बलिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों की मतगणना कुल 159 टेबलों पर अध्यक्ष व सभासद पद के लिए मतगणना होगी। डीएम ने बताया कि बलिया नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद पद की मतगणना अलग-अलग 30 टेबलों पर होगी। इसके अलावा अध्यक्ष पद के एक और सभासद पद के लिए पांच आरओ टेबल होंगे। इसी तरह चितबड़ागांव नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद पद की मतगणना को अलग-अलग 6-6 टेबल लगेंगे। अध्यक्ष व सभासद पद के लिए एक-एक आरओ टेबल होंगे। नगर पालिका रसड़ा के अध्यक्ष व सभासद पदों की मतगणना अलग-अलग सात-सात टेबलों पर होगी। अध्यक्ष के लिए एक व सभासद के लिए पांच आरओ टेबल होगी।
बेल्थरारोड नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद पद की मतगणना अलग-अलग 6-6 टेबल पर होगी और अध्यक्ष व सभासद पद के लिए एक-एक आरओ टेबल होगी। इसी तरह नगर पंचायत बांसडीह, सहतवार, रेवती, मनियर, सिकंदरपुर व बैरिया के अध्यक्ष व सभासद पद की मतगणना अलग-अलग पांच-पांच टेबलों पर होगी। इन नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सभासद पद की मतगणना के लिए एक-एक आरओ टेबल लगेगी।