फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नरहेजी पीजी कालेज नरहीं की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

नरहेजी पीजी कालेज नरहीं की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

Sun, 12 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
नरहेजी पीजी कालेज नरहीं की टीम पहुंची सेमीफाइनल में
नरहेजी पीजी कालेज नरही में चल रहे काशी विद्यापीठ वाराणसी अन्तरमहाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सातवें दिन रविवार को नरहेजी पीजी कालेज नरहीं बलिया एवं राजकीय महाविद्यालय चुनार मिर्जापुर के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। प्रतियोगिता में नरहेजी पीजी कालेज नरही की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवर में 180 रन बनाकर प्रतिद्वंदी टीम को जीत का लक्ष्य दिया।जिसमे रितेश पांडेय ने 11 चौका, छक्का सहित 107 रन व बरमेश्वर ओझा का 18 रनों का योगदान रहा। नरहेजी पीजी कालेज के खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंदी टीम के गेंदबाजों को बार बार अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया। जवाब में पिच पर उतरी राजकीय महाविद्यालय चुनार मिर्जापुर की टीम ने 54 रनों पर ही ढेर हो गई। इस तरह नरहेजी पीजी कालेज नरहीं के खिलाड़ियों ने 126 रनों प्रतिद्वंदी टीम को पराजित कर सेमी फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया।प्रतियोगिता का शुभारंभ पीडी कालेज मिर्जापुर के राजेश कुमार सिंह यादव ने दोनो टीमों खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर कराकर किया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच बीआईटी कालेज बाबतपुर वाराणसी एवं जगतपुर पीजी कालेज वाराणसी के बीच खेला गया।बीआईटी कालेज बबतपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 15 ओवर में 112 रन बनाकर प्रतिद्वंदी टीम को जीत का लक्ष्य दिया।जबाब में उतरी जगतपुर पीजी कालेज वाराणसी की टीम 62 रनों पर ही सिमट गई।इस तरह बीआईटी कालेज बाबतपुर की टीम 50 रनों से विजय हासिल कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।प्रतियोगिता में कमेंटेटर के रूप में राजेश सिंह, रविन्द्र यादव, जय सिंह तथा अंपायर के रूप में अजीत सिंह व सिंटू गिरी की भूमिका सराहनीय रही।रामजी सिंह, प्रदीप मिश्रा, अशोक प्रजापति, धनंजय सिंह, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed