फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   शहीद जवान का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

शहीद जवान का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

Thu, 15 Jun 2017 10:23 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
शहीद जवान का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
चिलकहर(बलिया)। जो सीना ताने सीमा पर तोपों से लड़ जाते हैं, उसकी गाथा लिखने को अंबर भी छोटे पड़ जाते हैं....। कुछ ऐसी ही गाथा शहीद सीआरपीएफ जवान राजेंद्र प्रसाद की लिखी जाएगी। जो बीते दिनों झारखंड के चपरा जिले में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। गुरुवार को जवान का शव गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। शहीद की एक झलक पाने को हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। गाड आफ आनर के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई। नगर के महावीर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद (47) सीआरपीएफ के जवान थे। उनकी तीन पुत्री तथा एक पुत्र है। कुछ दिन पहले जवान एक महीने के लिए छुट्टी पर आए हुए थे। अपनी बड़ी वाली लड़की के लिए लड़का भी देख लिए थे। वापस ड्यूटी पर जाते वक्त घरवालों से वादा किए थे कि अगली बार आएंगे तो रिश्ता पक्का कर बड़ी बेटी हाथी पीला करेंगे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। ड्यूटी के दौरान ही झारखंड के चपरा जिले में नक्सलियों के मुठभेड़ में वे शहीद हो गए। शुक्रवार को जब उनका पार्थिव शरीर गांव आया तो लोगों अपने आंसू नहीं रोक पाए। रूदन-क्रंदन से पूरे गांव में सियापा पसरा गया। सीओ सिटी केसी सिंह, पकड़ी एसओ मूलचंद्र चौरसिया, एसडीएम रसड़ा के नेतृत्व में उन्हें गाड आफ आनर दिया गया। नगर के महावीर घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed