फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1100 girls were worshipped

Ballia News: 1100 कन्याओं का हुआ पूजन

Tue, 07 Oct 2025 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
1100 girls were worshipped
नगर के टीडी कालेज परिसर में चल रहे रामकथा के दौरान कन्या पूजन करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह।
बलिया। नगर के टाउन डिग्री काॅलेज के मैदान में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के संकल्प से चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा का मंगलवार को समापन हुआ। कथावाचक प्रेम भूषण महाराज ने अंतिम दिन सीता हरण, रावण वध, प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन आदि प्रसंगों की कथा सुनाई। अंतिम दिन कथा में सैकड़ों लोग पहुंचे थे। कथा के समापन के बाद 11 सौ कन्याओं का पूजन किया गया।
विज्ञापन

प्रेम भूषण महराज ने कहा कि नौ दिनों तक चली कथा में बारिश के बाद भी इतनी संख्या में लोग आए तो यह प्रभु श्रीराम की कृपा से ही संभव हुआ। कहा, मनुष्य को सदैव भगवान की शरण में रहना चाहिए। प्रभु ने जो भी कुछ भी दिया है, उसी में संतुष्ट रहकर धन्यवाद ज्ञापित करना चाहिए। कथा का श्रवण उन्हीं के भाग्य में होता है जिस पर प्रभु की कृपा होती है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया विकास के पथ पर अग्रसर है। चुनाव के समय जो भी वादे किए गए थे वो पूरे हो रहे हैं। मेडिकल काॅलेज का शिलान्यास मुख्यमंत्री जल्द करेंगे। भृगु काॅरिडोर के लिए 20 करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। 50 करोड़ से यहां स्टेडियम भी बनेगा। कथा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला, चंदौली विधायक सुशील सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ. धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र राव आदि मौजूद रहे। कथा के समापन के बाद 11 सौ कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान मंत्री ने कन्याओं की पूजा की और उन्हें भोजन कराया। सभी कन्याओं को अंगवस्त्र व उपहार दिए गए। भंडारे का भी आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी पुरुष व महिलाओं को अंगवस्त्र भी दिया गया। श्रद्धालुओं को स्टील के टिफिन बाॅक्स में प्रसाद दिया गया। आयोजन समिति के सदस्यों को मोमेंटो व अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed