फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   110 boxes of country liquor loaded in tempo seized

टैंपो में लदी 110 पेटी देसी शराब सीज

Wed, 02 Mar 2022 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
110 boxes of country liquor loaded in tempo seized
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के आमघाट में मंगलवार की शाम एक मकान पर पुलिस और एसओजी ने छापामार कर टेंपो में लदी 110 पेटी देसी शराब बरामद कर मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी अजय यादव ने सूचना पर बांसडीहरोड पुलिस के साथ आमघाट गांव में छापामारी की। यहां एक मकान पर टेंपो से शराब के पेटियां उतारीं जा रही थी। इसे पुलिस ने पकड़ लिया। वाहन चालक ने पुलिस को उक्त शराब का कागज देकर बताया कि वह शराब लेकर सुरेमनपुर जा रहा था। आमघाट में उसकी गाड़ी खराब हो गई थी। इस कारण वह उस माल को उतारकर दूसरी गाड़ी पर लोड करने की योजना थी। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने शराब को संदिग्ध मानते हुए सीज कर दिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि वाहन चालक द्वारा शराब के कागज दिखाए गए, लेकिन उन्हें संदिग्ध मानते हुए आबकारी विभाग को जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने की संस्तुति की गई है। वाहन समेत 110 पेटी शराब को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed