फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   11 sticks injured in land dispute

जमीन विवाद में चटकी लाठियां, 11 घायल

Mon, 14 Dec 2020 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
11 sticks injured in land dispute
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के सोनाडाबर गांव में रविवार की देर शाम दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों में ईंट पत्थर के साथ लाठी डंडे भी चले। वहीं एक पक्ष की झोपड़ी में किसी ने आग लगा दी जिससे दोनों पक्षों में और तनाव बढ़ गया। इस दौरान 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव के सुदामा राम और त्रिवेणी ओझा के परिवार के बीच कई वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह उक्त जमीन पर पड़ी लकड़ी को हटाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो की सहमति से मामला शांत करा दिया। लेकिन रविवार की देर शाम एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान मारपीट में एक पक्ष के शैलेंद्र ओझा (27), त्रिवेणी ओझा (60), देवेंद्र राम (22), बालेश्वर ओझा (80), सुनीता देवी (30), राजकुमारी देवी (45) तथा दूसरे पक्ष के सुदामा राम (60), सुमित्री देवी (55), देवेंद्र (18), महेंद्र (16) एवं पिंकी देवी (26) घायल हो र्गइं। इसी बीच किसी ने सुदामा राम की झोपड़ी में आग लगा दी। आसपास के लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस एवं आसपास के लोगों द्वारा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष आरएस नागर ने बताया कि मामले में एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि दूसरे पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed