बलिया। जनपद में कोरोना का कहर थमने के बजाए और बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को आई रिपोर्ट में नए 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इस प्रकार अब जनपद में कुल संख्या 28 होनी चाहिए, लेकिन एक केस दूसरे जनपद का था। जिसे स्थानांरित कर दिया गया। जिससे जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 27 हो गई है। शनिवार को 4212 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
यह जानकारी नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने देते हुए बताया कि जनपद में कोरोना की तीसरी लहर तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है। इसके रोकथाम के लिए हम सभी को पूर्व की भांति कोरोना प्रोटोकाल का अक्षरश: पालन करना होगा। जैसे मुंह पर मास्क लगाना, बार-बार साबुन से हाथ धोना, हाथ को सैनिटाइज करना, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना तथा भीड़ भाड़ वाले स्थान से बचना आदि शामिल है। इसके अलावा टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर कोविड टीकाकरण लगवाना हम सबकी जिम्मेदारी है। टीका लगवाने से इम्युनिटी बढ़ने के साथ ही वायरस से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी और मृत्यु दर में कमी आएगी। कोरोना प्रोटोकाल का पालन कर स्वयं और अपने पास पड़ोस के लोगों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। कहा कि देखा जा रहा है कि लोग बिना मास्क के ही निडर होकर भ्रमण कर रहे, जो पूरी तरह से गलत एवं लापरवाही है। यह लापरवाही भविष्य में हम सब पर भाड़ी पड़ सकती है।