फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   11 lakh horse and two lakh oxen pair became the center of attraction in Dadri fair of Ballia

बलिया ददरी मेलाः आकर्षण का केंद्र बनी दो लाख की बैलों की जोड़ी और 11 लाख का घोड़ा, खरीदारों से गुलजार हुआ नंदीग्राम

Sun, 07 Nov 2021 08:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 07 Nov 2021 08:37 PM IST
सार

ददरी मेले के नंदीग्राम में रविवार को 11 लाख का सिंधी घोड़ा और दो लाख की बैलों की जोड़ी आकर्षण का केंद्र रही। मेले में पशुओं के साथ पशु व्यापारियों के आने का क्रम जारी रहा। 
 

विज्ञापन
11 lakh horse and two lakh oxen pair became the center of attraction in Dadri fair of Ballia
ददरी मेला के नंदी ग्राम पशु मेला आए सलमान-शाहरूख बैल की जोड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया जिले में ददरी मेले के दूसरे दिन रविवार को नंदीग्राम में पशुओं की आमद बढ़ गई है। बैल, घोड़े के साथ ही, खच्चर की खरीदारी में तेजी आई है। रविवार को मेले में 11 लाख का सिंधी घोड़ा और दो लाख की बैलों की जोड़ी आकर्षण का केंद्र रही। पालिका को दो दिन में मेले से 93 हजार रुपये की आय हुई है। आने वाले दिनों में मेला और गुलजार होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


ददरी मेले में पहुंचे सिंधी नस्ल के घोड़े की कीमत 11 लाख रखी गई है। सिवान जिले के भगौछा निवासी सिपाही सुरेंद्र राय ने बताया कि घोड़े को चोकर, भूसा, जौ, चना के साथ ही सप्ताह में एक बार 250 ग्राम घी भी दिया जाता है। उन्होने बताया कि घोड़ा फैजाबाद से दंगल प्रतियोगिता में भाग लेकर आया है। मेले में होने वाले चेतक प्रतियोगिता के बाद उचित मूल्य मिलने पर बेचा जाएगा।
विज्ञापन

 

सुबह-शाम पांच लीटर दूध पीते हैं बैल

वहीं, मेले में सलमान और शाहरुख नाम के बैलों की जोड़ी लेकर मनियर के रिगवन निवासी इंद्रजीत यादव आए हैं। जोड़ी की कीमत दो लाख बताई है। कहा कि बैल पांच लीटर दूध सुबह-शाम पीते हैं। मेले के दूसरे दिन पशुओं के क्रय-विक्रय से नगरपालिका परिषद को लगभग 50 हजार रुपये की आय हुई है। पहले दिन 43 हजार हुई थी।

मेले में दूसरे दिन भी नंदीग्राम में पशुओं के साथ पशु व्यापारियों के आने का क्रम जारी रहा। जिले के ग्रामीण अंचलों समेत पड़ोसी राज्य बिहार के गया, पटना, मुजफ्फरपुर, सिवान, गोपालगंज, समस्तीपुर, छपरा, बक्सर, हाजीपुर आदि जिलों से पशु व्यापारी मेले में पशुओं की खरीदारी के लिए आए हैं। पड़ोसी जनपद गाजीपुर, मऊ, देवरिया और आजमगढ़ से भी पशुओं के खरीदार पशुओं को निहारते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed