फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   11 Gram Panchayat members submitted mass resignation

Ballia News: 11 ग्राम पंचायत सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Thu, 14 Aug 2025 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
11 Gram Panchayat members submitted mass resignation
सागरपाली। ब्लाॅक हनुमानगंज की ग्राम पंचायत अराजीमाफी सागरपाली के 11 ग्राम पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। सदस्यों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर शासन विरुद्ध काम करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने से पहले ग्राम पंचायत सदस्यों ने ग्राम पंचायत के तपसी बाबा मंदिर पर बैठक की।
विज्ञापन


नेतृत्व कर रहे ग्राम पंचायत सदस्य रितेश रंजन सिंह और रत्नेश रंजन सिंह ने कहा जब से ग्राम पंचायत का गठन हुआ तब से आज तक कोई बैठक, कार्ययोजना और प्रस्ताव हम लोगों के पास नहीं आया। ग्राम प्रधान और सचिव फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कर ग्राम पंचायत में फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। पहले भी ग्राम प्रधान का हैंडपंप रीबोर मामले का फर्जीवाड़ा प्रकाश में आने पर उन्हें पद से हटाया जा चुका है। कोर्ट से स्टे मिलने के बाद वह फिर से फर्जीवाड़ा करने में जुट गए हैं। जब सदस्यों का कोई मतलब ही नहीं है तो हमें ग्राम पंचायत सदस्य बने रहने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन


नहीं पच रहा ग्राम पंचायत का विकास : प्रधान

अराजीमाफी सागरपाली ग्राम पंचायत की प्रधान कौशल्या देवी का कहना है कि ग्राम पंचायत के सदस्यों को ग्राम पंचायत का विकास पच नहीं रहा है। सात ग्राम पंचायत सदस्य एक ही परिवार के हैं। एक ही बिरादरी के हैं। उनका कहना है कि पिछड़ी जाति की महिला प्रधान गांव का विकास कैसे करेगी। प्रधान ने यह भी आरोप लगाया कि सदस्यों ने हमारी पैतृक जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया है। अब भी जमीन उनके कब्जे में है। सदस्यों ने पिछले साल हमारे साथ मारपीट भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed