फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   11 bathers of Deoria district injured

Ballia News: देवरिया जिले के 11 स्नानार्थी घायल

Thu, 30 Jan 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
11 bathers of Deoria district injured
बलिया/नरही। नरही थाना के बिलरिया गांव के पास स्नानार्थियों से भरी पिकअप व बेलोरो की टक्कर में दस महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की खबर पर मौके पर एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी कृपाशंकर दलबल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

देवरिया जिले के बरहज नगरपालिका के गौरा मोहल्ला निवासी महिलाएं पिकअप से बक्सर में मौनी अमावस्या पर स्नान करने जा रही थीं। बिलरिया चट्टी के पास सामने से आरही कार से टक्कर टक्कर हो गई। इसमें सवार कलावती (50) पति हरिलाल निषाद, अनिता देवी (40) पति नन्द लाल यादव, प्रीति निषाद (18) पिता राजकुमार निषाद, सुनीता देवी (30) पति बृजेश निषाद, बृजेश निषाद (35) पिता जोखू निषाद, इंदु निषाद (35) पति राजेन्द्र निषाद, सावित्री निषाद (25) पति हरिंदर निषाद, रविता निषाद (19) पति लक्ष्मी निषाद, प्रमिला निषाद (24) पति सुनील निषाद, रागनी (10) पिता सुदामा निषाद, खुशबू (20) पिता गामा निवासी गौरा घायल हो गई।
विज्ञापन

नरही थाना प्रभारी सुनील चंद तिवारी ने बताया कि देवरिया जिले के गौरा निवासी 25 लोग किराए पर पिकअप कर उसमें सवार होकर रात में बक्सर स्नान के लिए निकले थे। बिलरिया गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार के कार से टक्कर हो गई, इसमें सवार 11 स्नानार्थी गम्भीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी सभी के परिजनों को दें दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

असंतुलति होकर ई-रिक्शा पलटा, पांच महिलाएं घायल : लालगंज। मकर संक्रांति पर स्नान करने जा रही महिलाओं से भरी ई-रिक्शा पलटने से पांच महिलाएं घायल गईं। घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया। बैरिया थाना क्षेत्र के भीखा छपरा गांव की महिलाएं गंगा स्नान करने के लिए ई-रिक्शा से सती घाट भुसौला जा रही थीं। हृदयपुर बंधे पर ई-रिक्शा पलट गया। उसमें बैठी प्रभावती देवी (70) पत्नी राजेश सिंह, विमला देवी (60) पत्नी राजेन्द्र सिंह, रीना देवी (40) पत्नी दिलीप सिंह, ललिता देवी (60) और कालिंदी देवी (60) घायल हो गईं।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed