{"_id":"65d2769909af8cb4c303a4a5","slug":"1089-left-the-exam-in-the-first-shift-and-1645-in-the-second-shift-ballia-news-c-190-1-ana1001-111886-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पहली पाली में 1089 और दूसरी पाली में 1645 ने परीक्षा छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पहली पाली में 1089 और दूसरी पाली में 1645 ने परीक्षा छोड़ी
विज्ञापन
बलिया। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा रविवार को जिले के 17 थाना क्षेत्रों के 43 केंद्रों पर पहली पाली में सुबह 10 बजे व दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शुरू हुआ। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पहली पाली में पंजीकृत 19776 अभ्यर्थियों में 1089 और दूसरी पाली में 1645 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 18,687 दूसरी पाली में 18131 परीक्षा दी।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। किसी भी केन्द्र से नकल या अन्य अफवाह की खबर नहीं आई।
सुरक्षा को लेकर केन्द्रों पर 101 सीसी कैमरे लगाए गए थे। कंट्रोल रूम में बैठे आला अधिकारी सभी केन्द्रों पर नजर बनाए रहे और दिशा निर्देश देते नजर आए। मनियर इंटर कॉलेज में दोनों पालियों के कुल 864 अभ्यर्थियों में 52 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बेल्थरारोड के देवेंद्र पीजी कॉलेज केंद्र पर प्रथम पाली में पंजीकृत 480 में 451 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 29 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 480 में 444 परीक्षार्थी शामिल हुए और 26 अनुपस्थित रहे। जीएमएएम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में 480 में 444 छात्र उपस्थित रहे। 26 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 480 में 442 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 38 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
केंद्र के पास मोबाइल प्रयोग पर प्रतिबंध
केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पूर्व अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। गहनतापूर्वक जांच पड़ताल के बाद प्रवेश मिला। पुलिस के साथ परीक्षा करा रही एजेंसी के कर्मचारियों ने भी जांच की। परीक्षा शुरू होने के बाद आसपास खड़े अभिभावकों को परीक्षा केन्द्र से 100 मीटर दूर खद़ेड दिया। उन्हें मोबाइल के प्रयोग से मना करते रहे। अभ्यर्थियों के जूते-मोजे, जैकेट, कैप, वालेट, चश्मा, घड़ी, ज्वेलरी, पेंसिंल बाक्स, चाबी व बेल्ट तक प्रवेश द्वार पर ही निकलवा दिए गए। इलेक्ट्रानिक्स सामान पूरी तरह प्रतिबंधित रहा।
परीक्षा खत्म होते ही लगा जाम, हुई परेशानी
शहर और आसपास के 14 केंद्रों पर पुलिस परीक्षा हुई। शहर के गुलाब देवी, महर्षी वाल्मिकी, एससी कॉलेज, टाउन इंटर कॉलेज, टाउन डिग्री कॉलेज, जीजीआईसी, कुंवर सिंह इंटर व डिग्री कॉलेज सहित अन्य में रही। परीक्षा खत्म होने के बाद निकले अभ्यर्थियों के कारण एसी कॉलेज से माल गोराम तक जाम रहा। कुंवर सिंह चौराहा से रोडवेज बस स्टैंड तक जाम लग गया। जाम छुड़ाने के लिए यातायात प्रभारी शमद खां सहित अन्य जवान मुस्तैद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र दत्त द्विवेदी, एसडीएम सदर आत्रेय मिश्र व कोतवाल संजय सिंह चक्रमण करते रहे।
सेनानी सहित ट्रेनों के एसी बोगी में सवार अभ्यर्थियों को उतारा
पुलिस भर्ती परीक्षा खत्म होने के लिए अभ्यार्थियों की भीड़ से रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डा परिसर पटा रहा। आलम यह रहा कि परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी ट्रेन व बस से अपने गंतव्य को जाने के लिए परेशान दिखे। इससे बसों व ट्रेनों में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की होती रही। रेलवे स्टेशन पर सेनानी सहित कई एसी बोगी में सवार अभ्यर्थी का आरपीएफ जवानों ने उतार कर जनरल बोगी में भेजा। सुरक्षा को लेकर जवान पुरी तरह मुस्तैद रहे।
पेपर में पूछा रामायण के रचयिता और चंद्रयान 3 के लैंडर का नाम
पुलिस अधिकारी के रूप में अज्ञात हत्याओं की शृंखला को कैसे सुलझाएंगे?
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। पुलिस भर्ती परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पेपर काफी सरल रहा। गणित, हिंदी, कृषि विज्ञान के साथ राजनीतिक और कूटनीतिक सवाल भी शामिल रहे।
कम समय होने के कारण हिंदी के कई सवालों को पूरा न पढ़ने के कारण उसे करने में परेशानी हुई। पुलिस की परीक्षा होने के कारण विभाग से जुटे सवालों की संख्या ज्यादा रही। अभ्यर्थी ने बताया की सवाल था पुलिस अधिकारी के रूप में अज्ञात हत्याओं की शृंखला को कैसे सुलझाएंगे? इसके साथ कई विभागीय उलझन वाले सवाल भी रहे। इसके साथ प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में किस स्टेशन से अमृत भारत ट्रेनों की हरी झंडी दिखाई? उनके द्वारा उद्घाटन की गई योजनाओं सं संबंधित सवाल पूछा। रामायण के रचयिता का नाम पूछने के साथ ही 2016 में की गई नोटबंदी में किस मूल्य की मुद्रा को चलन से बाहर कर दिया गया...इससे संबंधित प्रश्न भी थे। साइबर मुख्यालय व चन्द्रयान 3 लैंडर का नाम और यूपी वूमेन पावर लाइन का संपर्क नंबर भी पूछा गया था। अभ्यर्थियों ने बताया कि पहली बार मानसिक अभिरुचि पर दस प्रश्न आए हैं। पूर्व की परीक्षा में एक दो प्रश्न आते थे।