फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   108 objections came from 10 bodies against reservation of wards

Ballia News: वार्डों के आरक्षण के खिलाफ 10 निकायों से आईं 108 आपत्तियां

Thu, 06 Apr 2023 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
108 objections came from 10 bodies against reservation of wards
बलिया। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जनपद में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक ओर जहां दावेदार मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने में लग गए हैं, वहीं सभासद के वार्डवार आरक्षण के खिलाफ आपत्तियों के आने का सिलसिला बुहस्पतिवार को समाप्त हो गया। जिले के 12 निकायों में दस निकायों के विभिन्न वार्डों के आरक्षण को लेकर जनपदभर से 108 आपत्तियां आई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सहतवार और बेल्थरारोड में किसी वार्ड के आरक्षण को लेकर कोई आपत्ति नहीं आई है। आपत्तियों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मुख्य राजस्व अधिकारी अनिल अग्निहोत्री को जिम्मेदारी सौंपी है। सीआरओ निकायों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आपत्तियों का निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 38-38 आपत्तियां नगर पालिका, बलिया और नगर पंचायत चितबड़ागांव से प्राप्त हुई हैं। जबकि सबसे कम एक-एक आपत्तियां नगर पंचायत मनियर , रेवती और रतसड़कला से प्राप्त हुई। इसके अलावा नगर पालिका रसड़ा और नगर पंचायत बांसडीह में दो-दो, सिकंदरपुर और नगरा में पांच-पांच, और बैरिया में 15 लोगों ने वार्डों के आरक्षण को लेकर आपत्ति दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षण व क्षेत्र निर्धारण पर है आपत्ति
नगर निकाय चुनाव में सभासद के आरक्षण को लेकर सबसे अधिक आपत्तियां आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार 60 प्रतिशत से अधिक आपत्ति इसी के विरोध में आ रही है। इसके अलावा क्षेत्र निर्धारण से भी जुड़ी शिकायतें आ रही हैं।


आपत्तियों के निराकरण के लिए टीम गठित कर दी गई है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर आपत्तियों का निराकरण कराया जाएगा। - अनिल अग्निहोत्री, सीआरओ/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed