फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   105.32 crore proposal sent to Directorate for making STP

Ballia News: एसटीपी बनाने के लिए निदेशालय भेजा गया 105.32 करोड़ का प्रस्ताव

Sat, 22 Apr 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
105.32 crore proposal sent to Directorate for making STP
शहर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण के लिए जल निगम शहरी ने 105.32 करोड़ के प्रस्ताव को तैयार कर निदेशालय भेज दिया है। निदेशालय से मुहर लगने के लिए बाद इसे एसएलटीसी की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले निदेशालय से स्वीकृति के बाद पुरानी सीवर लाइन की सफाई के लिए 9.73 करोड़ के प्रस्ताव को शासन में भेजा जा चुका है। अब शासन की स्वीकृति के बाद इस पर कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

शहर से निकलने वाले नालों का गंदा पानी सीधे गंगा नदी में गिराया जाता है। हालांकि एनजीटी के सख्त रवैये के बाद पालिका की ओर से कुछ नालों पर बायो रेमेडिएशन का कार्य किया जा रहा है। नगर में वर्ष 2006-07 में सीवर योजना की शुरुआत कुल 97.22 करोड़ की धनराशि से हुई। इस धनराशि से सीवर व एसटीपी का निर्माण होना था,लेकिन यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। कहीं पाइप पड़ी तो कहां नहीं पड़ी। छोड़हर में एसटीपी भी आधी अधूरी भी छोड़ दी गई। योजना के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने के बाद जल निगम की ओर से कई बार इसे पूरा करने के लिए प्रयास किया गया लेकिन ये परवान नहीं चढ़ा। इसे नमामि गंगे से बनवाने के लिए योजना बनाई गई, लेकिन ये भी परवान नहीं चढ़ी।
विज्ञापन

पिछले दिनों जल निगम की शहरी विंग को अमृत पार्ट टू के तहत आधी-अधूरी एससीपी को पूरा की स्वीकृति दी गई। इसके बाद जल निगम की ओर से प्रस्ताव बनाना शुरू किया गया। पहले पुरानी डाली गई 56-57 किमी लाइन की साफ-सफाई और मरम्मत के लिए 9.73 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। हालांकि अभी इसे स्वीकृति नहीं मिली। अब जल निगम ने एसटीपी के लिए 105.32 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। जनपद में कुल 220 किमी सड़कें हैं। पहले 56-57 किमी पाइपलाइन बिछाई गई है। ऐसे में लगभग 130 किमी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जल निगम शहरी के अधिशासी अभियंता अंकुुर श्रीवास्तव ने बताया कि नए एसटीपी निर्माण के साथ ही नगर में पाइप लाइन बिछाने और सीवेज कनेक्शन देने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर निदेशालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed