फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   103 patients arrived in 24 hours, more than 60% had symptoms of diarrhea.

Ballia News: 24 घंटे में पहुंचे 103 मरीज, 60 फीसदी से ज्यादा डायरिया के लक्षण वाले रहे

Tue, 28 Apr 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
103 patients arrived in 24 hours, more than 60% had symptoms of diarrhea.
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज।संवाद
बलिया। जिले का तापमान 42 डिग्री के ऊपर चल रहा है। सुबह नौ बजे के बाद तेज धूप व लू से घर के बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। लू के थपेड़े बच्चों व बुजुर्गों की सेहत पर बुरा असर डाल रही है। शादी विवाह के कार्यक्रम में खानपान की गड़बड़ी व गर्मी से डायरिया के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

इमरजेंसी में पहुंचाने वाला हर दूसरा मरीज पेट दर्द, उल्टी दस्त, सांस लेने में परेशानी वाला पहुंच रहा है। दोपहर बाद वार्ड फुल हो जा रहा है। एक बेड़ पर 24 घंटे में तीन से चार मरीजों को बारी-बारी भर्ती कर इलाज किया जाता है। मरीज को राहत मिलने पर तीन से चार से पांच घंटें बाद घर की छुट्टी चिकित्सक कर दे रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 138 मरीज इलाज को पहुंचे, चिकित्सकों ने गंभीर 103 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया । तेज धूप के कारण ओपीडी में मरीजों के सापेक्ष इमरजेंसी में ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। भीषण गर्मी और लू लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल रही है।
रविवार को अस्पताल बंद होने के कारण सोमवार को ओपीडी में सुबह से ही मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लग रही हैं। सबसे अधिक मरीज तेज बुखार, उल्टी-दस्त, चक्कर और डिहाइड्रेशन की शिकायत लेकर पहुंचे। फिजिशियन डॉ. विनोद कुमार के अनुसार भीषण गर्मी में शरीर में पानी और लवण की कमी से लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed