फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चिह्नित होने के बाद भी अब तक नहीं हटा अतिक्रमण

चिह्नित होने के बाद भी अब तक नहीं हटा अतिक्रमण

Wed, 06 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
चिह्नित होने के बाद भी अब तक नहीं हटा अतिक्रमण
बेल्थरारोड। नगर पंचायत में बीते छह फरवरी को प्रशासन द्वारा चलाया गया अतिक्रमण निरोधी अभियान हवा-हवाई साबित हुआ। नगर पंचायत की पहल पर छह फरवरी को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी तक ही सिमट कर रह गई। नगर पंचायत की तरफ से पिछले दिनों नगर पंचायत के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए चिह्नित करने का कार्य किया गया था, लेकिन अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा नहीं चला।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से बेल्थरारोड-चौकिया मार्ग स्थित सोनाडीह मोड़ से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत हुई, लेकिन अतिक्रमण हटाने के मामले में प्रशासन ने रसूखदारों के अतिक्रमण को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। आरोप है कि कमजोर वर्ग के नागरिकों पर प्रशासन द्वारा कहर बरपाया गया, वहीं रसूखदार लोगों के अतिक्रमण के प्रति प्रशासन ने आंखें मूंद ली। लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति करते हुए भेद-भाव किया जो चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं प्रशासन द्वारा नगर में जहां-तहां अतिक्रमण हटाया गया वहां फिर अतिक्रमणकारी प्रशासन की आंख में धूल झोंक फिर से उसी जगह कब्जा जमाने लगे हैं। प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की जुगत में है। लेकिन अभियान के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस बाबत अधिशासी अधिकारी ब्रजेश कुमार गुप्त ने बताया कि पुन: अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। फिर से अभियान चला कर नगर को अतिक्रमण से मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed