फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आंधी ने एक्सप्रेस ट्रेनों को भी काशन पर चलने को किया मजबूर

आंधी ने एक्सप्रेस ट्रेनों को भी काशन पर चलने को किया मजबूर

Sat, 31 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
आंधी ने एक्सप्रेस ट्रेनों को भी काशन पर चलने को किया मजबूर
बांसडीह रोड। रेलवे स्टेशन का दो सप्लाई सिस्टम जनरेटर शुक्रवार की देरशाम जलने के कारण डाउन सद्भावना, डाउन पवन एक्सप्रेस एवं अप उत्सर्ग एक्सप्रेस को पाइलटिंग कर काशन पर चलाया गया। सूचना पर पहुंचे छपरा जंक्शन से सिग्नल विभाग के सेक्शन इंजीनियर सुभाषचंद्र यादव सहित अन्य कर्मचारियों ने दो घंटे मशक्कत की। उसके बाद छपरा से दूसरा जनरेटर मंगाकर रेल परिचालन बहाल की गई। शुक्रवार की देरशाम स्टेशन पर छपरा-मऊ पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी। अप उत्सर्ग को लाइन क्लीयर कर मुख्यालय के लिए भेजा जा रहा था। जनरेटर चल रहा था। इसी बीच आंधी तूफान आया और जनरेटर में धुआं उठने लगा। कर्मचारी एवं लोग कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिए और आसपास में रखा दूसरा जनरेटर भी आग की जद में आ गय। स्टेशन अधीक्षक केपी उपाध्याय ने बताया कि उत्सर्ग, पवन एक्सप्रेस एवं सद्भावना को सिग्नल पेपर के सहारे चलाया गया। सिग्नल विभाग की टीम आने के बाद छपरा से जनरेटर मंगाकर परिचालन सही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed