फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, लगाई फटकार

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, लगाई फटकार

Sat, 24 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, लगाई फटकार
बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। कार्यदायी संस्था व विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। विशेषकर राजकीय निर्माण निगम द्वारा कराये जा रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए यूपी के एमडी को विभागीय पत्र भिजवाने का निर्देश दिया। वहीं अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण अधूरा होने पर भी सवाल किया। इसके साथ जो परियोजना समय से पूरा नहीं हुई उसकी जांच कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जो निर्माण कार्य पूरे हो गये हों, संबंधित विभाग को हैंडओवर कर दिया जाय। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की समीक्षा की तो पाया कि कुल 237 में 137 आरईएस को बनाना है। जबकि बाकी 100 क्षेत्र पंचायत को बनाना है। क्षेत्र पंचायत के 100 में 98 केंद्र अधूरा होने पर जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ व एडीओ पंचायत को 27 व 28 फरवरी को चेकबुक व इससे संबंधित रजिस्टर के साथ तलब किया। सात जगहों पर प्रधान द्वारा रुकावट की बात सामने आने पर जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यदायी संस्था व आईसीडीएस विभाग के एक अधिकारी, बीडीओ व तहसीलदार की संयुक्त टीम मौका मुआयना कर 28 फरवरी से पहले समस्या का हल निकाले। कहा कि प्राथमिक विद्यालय कैंपस में ही आंगनबाड़ी केंद्र बने। आरईएस के इंजीनियर ने बताया कि आधे से अधिक केंद्र पूरे हो गये हैं। लेकिन शौचालय व हैंडपंप का पैसा नहीं होने के कारण मात्र यही काम अधूरा है। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को इसके लिए निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग के निर्माणाधीन उपकेंद्रों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ परियोजनाओं का पूरा पैसा मिलने के बावजूद कार्य समय से पूरा नही है। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी को फटकार लगाई। साथ ही उनके एमडी को इसकी शिकायती पत्र भिजवाने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य के प्रभारी को कार्य की प्रगति व उसमें आने वाली समस्या से अवगत नहीं कराने के लिए कड़ी फटकार लगाई। सीयर व नवानगर में बन रहे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं होने पर नाराज जिलाधिकारी ने इसकी जांच कराने का निर्देश दिया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता से कहा कि जिन योजनाओं में धनराशि नहीं है तत्काल मंगवाकर तेजी से काम कराएं। बैठक में सीडीओ संतोष कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी बब्बन मौर्य, डीपीओ विनीत सिंह, प्रभारी डीपीआरओ अविनाश कुमार समेत कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed