{"_id":"5a71fe314f1c1b87268b77cd","slug":"101517420081-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास संग युवाओं को रोजगार देना प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास संग युवाओं को रोजगार देना प्राथमिकता
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। विधान सभा बेल्थरारोड के साथ ही जनपद का विकास व युवाओं को रोजगार देेने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। कानून व्यवस्था में ढिलाई नहीं और भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया जाएगा।
उक्त बातें समाचार पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए बेल्थरारोड विधान सभा क्षेत्र के विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि आने वाले दिनों में विधान सभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। बताया कि रसड़ा क्षेत्र में 400 केवीए विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने के लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है, इससे बेल्थरा रोड के साथ ही पूरे जनपद को लाभ मिलेगा। इसके अलावा बेल्थरारोड के अखोप गांव में 132/33 केवीए विद्युत सब स्टेशन प्रस्तावित है। बताया कि बेल्थरारोड कई जिले की सीमाओं से सटा है और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सीओ सर्किल की स्थापना के साथ ही टंगुनिया व किशोरगंज में पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी।
बताया कि किशोरगंज में पुलिस चौकी पहले से स्वीकृत है और करीब चार-पांच सालों से बंद है जिसे पुन: शुरू कराया जाएगा। कहा कि भीमपुरा ब्लॉक भवन निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति के लिए कार्रवाई शुरू हो चुकी है और 19 करोड़ की लागत से भीमपुरा-बेलौली मार्ग का निर्माण सीआरएफ निधि से होगा। चट्टी-चौराहों पर एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे। बताया कि नगरा ग्राम पंचायत का नगर पंचायत बनाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इसमेें 100 बेड का अस्पताल भी होगा। बताया कि दो फरवरी को जनता इंटर कॉलेज नगरा पर विशाल रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के चुनिंदा 11 कंपनियां पहुंचेंगी। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी एके पांडेय, मनोज सिंह, अशोक जायसवाल आदि थे।