{"_id":"5a4bb7a14f1c1b4d198b473c","slug":"101514911649-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलावा जलाने और कंबल वितरण का डीएम से मिले कांग्रेसजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलावा जलाने और कंबल वितरण का डीएम से मिले कांग्रेसजन
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
जिले में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव न जलाने तथा असहायों में कंबल वितरित किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी नेता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी की अध्यक्षता में सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जनपद में कहीं भी अलाव नहीं जलने व कंबल नहीं वितरित किए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए अविलंब अलाव जलाने एवं कंबल वितरण करने की मांग की। ज्ञापन में जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण अलावा नहीं जलाने और कंबल वितरण नहीं किए जाने का जिक्र किया गया है। कांग्रेेसजनों ने मांग किया कि नगर और ग्रामीण इलाकों में अविलंब ठंड से बचाव के उपाय किए जाएं। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, रमाशंकर तिवारी, शिवप्रताप ओझा, उमाशंकर पाठक, लल्लू सिंह, मुन्ना उपाध्याय, ओमप्रकाश तिवारी, ज्ञानेंद्र पांडेय, फूलबदन तिवारी, धनंजय पांडेय, रामेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन