{"_id":"5a3fe37e4f1c1bc5758bb0cf","slug":"101514136446-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना क्रिसमस-डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना क्रिसमस-डे
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सेंट जेवियर्स स्कूूल सिटी ब्रांच परिसर में रविवार को क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे वस्त्रों में सांता क्लाज की टोपी लगाए और हाथों में गुब्बारा लिए मेरी क्रिसमस के गीत गाए। सांता क्लाज ने बच्चों में टाफियां बांटी और हाथ मिलाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य केके स्वाई, अभय कुमार शर्मा, मिस हेलन आदि मौजूद रहे। बेल्थरारोड : नवजीवन इंग्लिश स्कूल में शनिवार को क्रिसमस डे मनाया गय। बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर वाह-वाही लूटी । मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने प्रभु यीशु के प्रेम और करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त और ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने छात्रों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में बच्चों ने एकांकी, नाटक, प्रहसन और गीत संगीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इस दौरान लकी ड्रा निकाला गया। प्रबंध निदेशक ग्रेसी जान ने गरीबों, निराश्रित और महिलाओं को कंबल वितरित किया। सेंटाक्लाज ने बच्चों को उपहार वितरित किया। इस दौरान अतिथियों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। इस मौके पर फादर सोनू लाल, समाजसेवी राम नारायण यादव, प्रशांत यादव मैथ्यू ,जोबिंजार्ज, जीशान, इरफान अहमद ,सुशील त्रिपाठी, जया त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन