{"_id":"5a2abe794f1c1b78548c1ebf","slug":"101512750713-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता महिलाओं को जननी सुरक्षा का नहीं मिल रहा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता महिलाओं को जननी सुरक्षा का नहीं मिल रहा लाभ
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। जननी सुरक्षा के तहत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ प्रसूताओं को नहीं मिल रहा है। यह कार्य सिर्फ कागजों पर ही चल रहे। इसे लेकर मरीजों के तीमारदारों में नाराजगी बढ़ रही है।
मालूम हो कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रसूताओं को भोजन, नाश्ता व दूूध देने का प्रावधान है। लेकिन भोजन, नाश्ता व दूध तो दूर मरीजों को एक कप चाय तक नसीब नहीं हो पा रहा है। यहां तक कि सामान्य डिलेवरी होने पर भी एक से तीन हजार रुपये तक की अवैध वसूली की जाती है। प्रदेश सरकार प्रसूता महिलाओं के नास्ता व भोजन के लिए 100 रुपये प्रति प्रसूता भुगतान करती है। जननी सुरक्षा डायट योजना के अंतर्गत इस कार्य के लिए ई-टेण्डर किये जाने थे, लेकिन टेंडर नहीं किया गया।
सूत्रों की माने तो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा के खाते में प्रसूता महिलाओं के नाश्ता व भोजन के लिए 52 हजार 200 रुपया भेज भी दिया गया। एक अप्रैल से अब तक कुल 1238 प्रसूतओं ने शिशुओं को जन्म दिया है। लेकिन अब तक एक भी प्रसूता को यह सुविधाएं नहीं मिली। मधुबनी निवासी प्रसूता दीपावली देवी, दुर्जनपुर निवासी गुड़िया देवी, मधुबनी निवासी रूबी देवी, शुभनथही निवासी पिंकी देवी, पांडेयपुर निवासी गुड़िया देवी, सुरेमनपुर निवासी गुड़िया गुप्ता ने बताया कि नाश्ता, खाना तो दूर नवजात के जन्म होने पर एिक से तीन हजार रुपये तक लिए गए हैं।