फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   101 turtles recovered in two trains

दो दिन,दो ट्रेनें, बरामद हुए 101 कछुएं

Thu, 28 Jul 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
101 turtles recovered in two trains
बलिया। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को चेकिंग के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस से आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त जांच में 71 कछुआ बरामद किए गए। तस्कर उनको पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। उन्हें पकड़ा नहीं जा सका है। कछुओं को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। इससे पहले मंगलवार को आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस से 30 कछुए बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चल रहा है। ट्रेनों व स्टेशन परिसर की जांच की जा रही है। बुधवार को जांच के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सीट के नीचे लावारिस हालत में कपड़ों में लपेट कर बोरा में रखा गया। उसे खोला गया तो उसमें 71 कछुए थे। आरपीएफ के थानाध्यक्ष बीके सिंह की सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। सभी कछुए हरे रंग के हैं। इनमें छह बड़े है और शेष छोटे हैं। मीठे पानी के कछुओं की चीन में सर्वाधिक मांग है। एसआई रमेश चंद्र सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी काफी मांग है। जानकार बताते है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद कछुओं की कीमत करीब दस लाख रुपये है। इन कछुओं के मांस की चीन व पश्चिम बंगाल में भी काफी मांग है। डीएफओ श्रद्धा यादव ने बताया कि कछुओं का सुरहाताल में संरक्षण किया जाएगा। मंगलवार को भी आजमगढ़-कोलकता एक्सप्रेस में तीस कछुए बरामद हुए थे। तब भी तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed