फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   100% vaccination in eight villages

आठ गांवों में शत प्रतिशत टीकाकरण

Sat, 23 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
100% vaccination in eight villages
ब्लाक के नवकागांव सहित कुल आठ ग्राम पंचायतों के शत-प्रतिशत लोगों ने कोरोना टीका की प्रथम डोज लगवा ली है। इसका प्रमाण पत्र ग्राम प्रधानों की ओर से प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवां को लिखित रूप से दे दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी कोटवां डा. अमित कुमार गौतम ने बताया कि ग्राम पंचायत नवकागांव के प्रधान प्रतिनिधि रविप्रताप सिंह के सहयोग से नवकागांव में शत-प्रतिशत प्रथम डोज का कोरोना टीका लग चुका है। ठीक उसी तरह दयाछपरा, जगदेवा, गोपालपुर, केहरपुर, बलिहार, श्रीनगर व दलपतिपुर के 18 वर्ष से ऊपर वाले सभी लोगों को प्रथम डोज टीका लगा दिया गया है। अब इन गांवों में प्रथम टीकाकरण की अवधि समाप्त होने के बाद दूसरा डोज टीका लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुरलीछपरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर देवनीति सिंह ने बताया कि हमारे क्षेत्र में कोरोना के टीका शत-प्रतिशत नहीं हुआ है। जल्द ही सभी लोगों को टीका लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed