फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   100 cases came, nine disposed on the spot

Ballia News: 100 मामले आए, नौ का मौके पर निस्तारण

Sat, 04 Mar 2023 10:31 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Sat, 04 Mar 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
100 cases came, nine disposed on the spot
रसड़ा। डीएम रवींद्र कुमार ने रसड़ा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। सबसे अधिक भूमि विवाद के मामले आए। इसके संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद के मामले में राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौके पर मुआयना करके निस्तारण करें। दोनों पक्षों की बातें अवश्य सुनें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के सामने राशन कार्ड, बिजली, पानी और सुरक्षा से संबंधित मामले आए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के अंदर मामले का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। एसपी राजकरण नैयर ने संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतें जरूर सुनी जाए और उसके निस्तारण के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कुल 100 मामले प्रस्तुत किए गए, जिसमें नौ मामले को ही निस्तारण किया जा सका। कमतैला निवासी जयप्रकाश वर्मा ने बिजली विभाग पर फर्जी बिजली बिल भेजने की शिकायत की। जेवैनिया निवासी हृदयानंद सिंह ने ग्राम सभा द्वारा बनाई गई अधूरे सड़क को पूर्ण करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसवार कला निवासी मुन्नी देवी पत्नी जितेंद्र एवं उर्मिला चौहान पत्नी वीर बहादुर चौहान ने पूर्व प्रधान द्वारा सूची में नाम होने के बावजूद पैसा लेकर आवास न देने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने तहसील सभागार में सभी अधिकारियों से फाइलेरिया की दवा खाने के संबंध में हाथ उठाने को कहा। कम हाथ उठने पर कहा कि जब आप लोगों की यह दशा है तो आम जनमानस की क्या दशा होगी। उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव, क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम, तहसीलदार संजय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी हिमेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed