{"_id":"67ec217f4bae808e7a0f0042","slug":"100-bigha-crop-burnt-to-ashes-due-to-spark-from-short-circuit-ballia-news-c-190-1-svns1007-136785-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से 100 बीघा फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से 100 बीघा फसल राख
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के सुलुई गांव में विद्युत शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से सुलुई एवं सुल्तानपुर में 100 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। आक्रोशित किसान विद्युत विभाग की लापरवाही पर सुलुई विद्युत सबस्टेशन पर पहुंचते तब तक विद्युत कर्मचारी भाग खड़े हुए। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस भी पहुंच गई। विरोध में किसानों ने नायब तहसीलदार राजेश यादव को पत्रक सौंपा।
सुलुई निवासी राजेश तिवारी के ट्यूबवेल के समीप विद्युत तार से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते ये आग तेज हवा के सुल्तानपुर गांव तक पहुंच गई। गांव के युवाओं के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। इस घटना में देवेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह, रामकुमार सिंह, अभय सिंह, नंद जी सिंह, सुभाष सिंह, उपदेश, अखिलेश, दीपक, बृजेश, अंजनी सिंह, अश्वनी सिंह, भरत सिंह, श्री राम शर्मा सहित 24 से अधिक किसानों की लगभग 100 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जल गई। आक्रोशित किसान विद्युत सब स्टेशन पर पहुंचे जहां किसानों का उग्र रूप देख विद्युत कर्मी विद्युत सब स्टेशन छोड़कर भाग गए। किसान मौके पर जेई को बुलाने की मांग करने लगे लेकिन जेई ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि कई बार जर्जर तार को बदलने के लिए निगम को सूचित किया गया था, लेकिन लापरवाही की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आग की ये दूसरी घटना है। प्रतीक सिंह हैपी के नेतृत्व में किसानों ने नायब तहसीलदार राजेश यादव को पत्रक सौंप कर जर्जर विद्युत तार बदलने एवं किसानों की मुआवजा की मांग की।
10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर में मंगलवार को दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। ससना बहादुरपुर ग्राम के एक खेत में अचानक आग लग गई। हवा के झोंके से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोर सुन सुनकर मौके पर जुटे भारी संख्या में ग्रामीणों ने पानी उड़ेल कर आग पर काबू पाया। तब तक भूपेंद्र सिंह, विजय कुमार, संतोष, सुनील, पप्पू सिंह आदि ग्रामीणों की करीब 10 बीघा फसल आग़ की भेंट चढ़ चुकी थी।
विज्ञापन
30 किसानों की 10 बीघा फसल राख
फोटो संख्या- 42
नगरा। मंगलवार को दोपहर बाद चकराकोल्हुवा गांव में डिहवा सलेमपुर मार्ग पर 30 किसानों की करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। चकराकोल्हुवा गांव में डिहवा सलेमपुर मार्ग पर खेतों में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। इसे देख ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया, साथ ही पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक लल्लन सिंह की साढ़े पांच बीघा जली गई। रामाश्रय राजभर, दिलीप सिंह, रामेश्वर पासवान, बाबूलाल यादव, विजय यादव, चंद्रपति, विजय शंकर समेत 30 किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।