फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   10 thousand rupees come in the account, but cleaning and spraying is not done

Ballia News: खाते में आते हैं 10 हजार, नहीं होती सफाई, छिड़काव

Tue, 06 May 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
10 thousand rupees come in the account, but cleaning and spraying is not done
इंदरपुर। नगरा ब्लाॅक में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत बनीं ग्रामीण, स्वास्थ्य एवं पोषण समितियां पूरी तरह निष्क्रिय हैं। लेकिन यह समितियां सरकारी फाइलों में ही दौड़ रही हैं। इन समितियों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण से संबंधित मुद्दों पर काम करना है।
विज्ञापन

समिति का अध्यक्ष ग्राम प्रधान होते हैं तथा सचिव आशा वर्कर होती हैं। इन दोनों के संयुक्त हस्ताक्षर से समिति के खाते का संचालन होता है। केंद्र सरकार की ओर से गांवों में दवाओं का छिड़काव व सफाई के लिए 10 हजार रुपये हर साल भेजे जाते हैं। महत्वपूर्ण यह है कि यह पैसा कहां खर्च होता है यह किसी को पता नहीं है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि कतिपय प्रधानों को यह भी पता नहीं है कि गांव स्तर पर कोई ऐसी समिति भी है। कुछ ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिसमें बनी समिति के खाते में गत कई सालों से धनराशि डंप पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढेंकवारी की ग्राम प्रधान सुनीता देवी का कहना है कि हमें ऐसी किसी समिति के विषय में पता ही नहीं है। नगरा ब्लाॅक के 94 ग्राम पंचायतों में से 84 ग्राम पंचायतों में समिति के खाते का संचालन हो रहा है। जूड़नपुर के ग्राम प्रधान अनिल कुमार मौर्या का कहना है कि समिति के खाते में गत कई साल से पैसा डंप पड़ा हुआ है। आशा वर्कर पैसा निकालती ही नहीं हैं।

इस बाबत आशा वर्करों का कहना है कि ग्राम प्रधान आधा पैसा मांगते हैं। इस लिए आहरण नहीं किया जाता है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. राहुल सिंह का कहना है कि अभियान चला कर जांच की जाएगी। जहां पैसा डंप पड़ा है वहां का आहरण करा कर खर्च कराया जाएगा। निष्क्रिय पड़ी समितियों को सक्रिय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed