फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   10-bed cold wave room at the district hospital and five-bed cold wave room at the CHC

Ballia News: जिला अस्पताल में 10 बेड और सीएचसी पर पांच बेड का कोल्ड वेव रूम

Mon, 29 Dec 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
10-bed cold wave room at the district hospital and five-bed cold wave room at the CHC
जिला अस्पताल में बना कोल्ड वेब रुम।संवाद
बलिया। शीतलहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ठंड की चपेट में आने वाले मरीजों का बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी के ऊपर प्रथम तल पर 10 बेड का कोल्ड वेव रूम बनाया गया है। इसके अलावा सभी सीएचसी पर पांच व पीएचसी पर दो बेड का बनाने का निर्देश सीएमओ डॉक्टर संजीव वर्मन ने दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से कम रहा, गलन बढ़ गई है। शीतलहर के कारण ठंड की चपेट में आने वाले मरीजों को कोल्ड वेव रूम में भर्ती करके इलाज होगा। प्रत्येक कोल्ड वेव रूम में रूम हीटर के साथ ही प्रत्येक बेड पर दो कंबल की व्यवस्था है। स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन द्वारा बढ़ती ठंड और संभावित कोल्ड वेव (शीत लहर) की स्थिति से निपटने की व्यवस्था बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

गलन भरी ठंड के कारण सांस की परेशानी, हाई बीपी, हाइपोथर्मिया, हृदय संबंधी समस्याएं, कोल्ड डायरिया, लकवा जैसी स्वास्थ्य जटिलताओं वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की संख्या तीन से चार सौ की कमी आई है। पूर्व में रोजाना 15 से 16 सौ मरीज इलाज को आते थे, अब ओपीडी में एक हजार के आसपास पहुंच रहे हैं। इमरजेंसी में भी सांस रोगी, बीपी, सीने में दर्द के ज्यादा मरीज आ रहे हैं। इमरजेंसी वार्ड शाम तक फूल हो जा रहा है, मरीजों को मेडिकल वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। मेडिकल वार्ड खाली चल रहा है, उसमें सिर्फ इमरजेंसी के मरीज भर्ती हो रहे हैं। वहीं, बच्चा वार्ड में कोल्ड डायरिया व सीने में जकड़न के मरीजों से फूल है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एके उपाध्याय ने बताया कि ठंड बढ़ने से ओपीडी में कोल्ड डायरिया व निमोनिया के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। सर्दी जुकाम में बिना चिकित्सक के मेडिकल स्टोर से हाई एंटीबायोटिक दवाएं का सेवन करने से सीने में कफ जम जा रहा है। हालत गंभीर होने पर परिजन इलाज को आ रहे हैं। ठंड के मौसम को देखते हुए बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने व घर के अंदर रखने को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed