फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   10 ACs of 20 OPD including emergency of district hospital broken

Ballia News: जिला अस्पताल की इमरजेंसी समेत 20 ओपीडी की 10 एसी खराब

Thu, 20 Jun 2024 02:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
10 ACs of 20 OPD including emergency of district hospital broken
गर्मी से लोग ही नहीं जिला अस्पताल के चिकित्सक भी परेशान हो रहे हैं। जिला अस्पताल के कई एसी भी गर्मी में खराब हो गए हैं। इससे चिकित्सक उमस भरी गर्मी व पसीने से परेशान हो जा रहे हैं। अस्पताल की 20 ओपीडी में लगी 10 एसी लंबे समय से खराब हैं। दो ओपीडी में आज तक कूलर भी नहीं लगा। तीन से चार घंटे लगातार ओपीडी में मरीजों की भीड़ के बीच बैठने से चिकित्सक असहज हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए 24 घंटे इमरजेंसी संचालित होती है। लेकिन वार्ड की एसी काम नहीं कर रही है। अस्पताल मेें करीब 35 एसी लगे हैं। लेकिन अधिकतर खराब हैं। चिकित्सक व कर्मचारी कूलर लगाकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। बुधवार को ओपीडी में मरीजों की अधिक भीड़ होने से परेशानी और बढ़ गई। ओपीडी संख्या चार में बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. एके उपाध्याय व फिजिशियन डाॅ. पंकज झा एक साथ बैठते हैं। इसमें एक भी एसी नहीं लगा है। ओपीडी संख्या दो व एक में एसी लगने के बावजूद कूलिंग न करने के कारण गर्मी से चिकित्सक परेशान रहते हैं। ओपीडी संख्या 11 के नेत्र रोग विशेषज्ञ के कमरे में एसी खिड़की पर लगा हुआ है। मरम्मत के अभाव में पिछले वर्ष से शोपीस बना है।
विज्ञापन

ओपीडी 25 में दो फिजिशियन मरीजों का इलाज करते हैं, इसमें एसी तो दूर कूलर तक नहीं लगा है। सर्जन डाॅ. एसएन राय व हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. करण चौहान बैठते हैं। इस वार्ड में कहने को एसी लगा है, लेकिन पाइप न लगने के कारण काम नहीं करती है। गर्मी से राहत के लिए कूलर लगाया है। अस्पताल के ट्रामा सेंटर में डाॅ. शुभम राय, डाॅ.अश्वनी मल्ल पंखा के हवा के नीचे उमस भरी गर्मी में मरीजों का इलाज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
ओपीडी में खराब एसी को तुरंत ठीक कराने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिया गया है। कुछ में पुराने के जगह नया एसी लगाया गया है। गर्मी के पूर्व ओपीडी की एसी की सर्विसिंग कराई गई थी। चिकित्सकों व मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसका हर सम्भव प्रयास किया जाता है।
-- डाॅ. एके यादव, सीएमएस, जिला अस्पताल।
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed