{"_id":"618d569faf952d00cb196655","slug":"10-50-crore-case-resolved-got-permission-to-pay-ballia-news-vns6220566153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलझा 10.50 करोड़ का मामला, मिली भुगतान की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलझा 10.50 करोड़ का मामला, मिली भुगतान की अनुमति
विज्ञापन
बलिया। जिला पंचायत में बजट से 10.50 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों की स्वीकृति देने का मामला सुलझ गया है। शासन ने उक्त धनराशि का भुगतान पांचवें वित्त के बजट से कराने की स्वीकृति दे दी है। इससे जिला पंचायत से होने वाले विकास कार्यों पर लगी रोक भी हट गई है। अब जल्द ही पिछली बोर्ड की बैठक में पेश किए गए कार्यों के लिए टेंडर आदि कराए जाएंगे।
जिला पंचायत की 10.50 करोड़ के स्वीकृत किए गए कार्य चतुर्थ वित्त के थे। वर्तमान पंचम वित्त के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं। शासन की गाइड लाइन जारी बजट के 110 फीसद के विपरीत जाकर उक्त अवधि में इससे भी ज्यादा कार्य स्वीकृत करा दिए गए थे। चतुर्थ वित्त अब खत्म हो चुका है। ऐसे में उक्त धनराशि की भरपाई को लेकर परेशानी खड़ी हो गई थी। नये कार्य और टेंडर के भुगतान पर भी समस्या आ गई थी। इसलिए सभी नए कार्यों को रोक इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। गाइड लाइन का इंतजार किया जा रहा था। अब शासन की ओर से उक्त धनराशि की पंचम वित्त से भुगतान करने की अनुमति दे दी गई है। इससे अधूरे कार्य जल्द पूरे होने और ठेकेदारों को भुगतान की उम्मीद जगी है। साथ ही नए विकास कार्यों को कराने पर लगी रोक भी हट गई है।
सड़क के लिए 38 करोड़ की परियोजना को मंजूरी
बलिया। जिला पंचायत की ओर से पिछले वित्तीय वर्ष में ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, नाली निर्माण आदि की 38 करोड़ की परियोजना बनाई थी। आपत्ति लगने से उक्त परियोजना का कार्य भी शुरू नहीं हो पाया था। परियोजना में सड़क, अस्पतालों को जाने वाले मार्ग, नाली आदि के कार्य शामिल थे। शासन की ओर से इस परियोजना को भी स्वीकृति दे दी गएई है। अब जल्द ही इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
शासन की ओर से चतुर्थ वित्त से हुए लगभग 10.50 करोड़ के कार्य का भुगतान पंचम वित्त से करने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही पिछले वित्तीय वर्ष की 38 करोड़ की परियोजना का आ पत्ति का भी निस्तारण करप दिया गया है। जल्द ही इसका कार्य शुरू होगा। - अशोक सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत