फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1.95 lakhs sent to farmers' account

किसानों के खाते में भेजे गए 1.95 लाख रुपये

Fri, 03 Dec 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
1.95 lakhs sent to farmers' account
आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश महिला, युवा, किसान, सबका विकास सबका सम्मान योजना के तहत वर्ष 2020-21 रबी के दौरान फसल बीमा का लाभ लेने वाले 10 किसानों को सम्मानित किया गया है। इन किसानों के खाते में कुल 195825.23 रुपये की राशि भेजी गई है। इसमें अधिकांश किसान पंदह गांव के हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि प्रदेश सरकार की ओर से आत्म निर्भर उत्तर प्रदेश महिला, युवा, किसान सबका विकास सबका सम्मान के तहत वर्ष 20-21 रबी के दौरान किसानों को फसल बीमा का लाभ दिया गया। इसमें जिले के 10 अधिकतम बीमा धनराशि पाने वाले किसानों का चयन योजना के तहत सम्मानित करने के लिए चयन किया गया। इसमें सेमरी गांव निवासी नथुनी सिंह को 25938.30, बहेरी पंदह निवासी मदन मोहन राय 23584.78, पंदह के राजेंद्र यादव 20712.33, पंदह के दयाशंकर राय 20712.33, पंदह के जयप्रकाश राय को 20640.73 रुपये खाते में भेजे गए हैं। इसके अलावा पंदह की लीलावती देवी को 20115.68, सहुलाई के गामा यादव को 13724.71, पंदह के कलाम यादव को 17447.19, पंदह के तारकेश्वर तिवारी को 16535.77 व सहुलाई के भूलन लाल श्रीवास्तव को 16414.01 रुपये खाते में भेजते हुए सम्मान पत्र दिया गया है। कृषि उपनिदेशक इंद्राज ने बताया कि इन किसानों का चयन अधिकतम बीमा लाभ मिलने के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed