फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1.93 crore in Bansdih and 1.54 crore in Rasda will improve drinking water system

Ballia News: बांसडीह में 1.93 करोड़ और रसड़ा में 1.54 करोड़ से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

Tue, 07 Feb 2023 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
1.93 crore in Bansdih and 1.54 crore in Rasda will improve drinking water system
बलिया। नगर विकास विभाग ने नगर पंचायत बांसडीह और नगरपालिका रसड़ा में पेयजल परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। बांसडीह में 1.93 करोड़ और रसड़ा में 1.54 करोड़ की लागत से पाइप लाइन का विस्तार और अन्य कार्य कराए जाएंगे। स्वीकृति मिलने के बाद नगर निकाय की ओर से टेंडर आदि की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गर्मी के दिनों में पेयजल के लिए होने वाली किल्लत को देखते हुए नगर निकायों की ओर से तैयारी शुरू की कर दी गई है। इसके तहत नगर निकाय की ओर से पेयजल पाइपलाइन के विस्तार और अन्य कार्यों के लिए प्रस्ताव बना करके शासन को भेजा गया था। नगर विकास विभाग ने विचार के बाद इसे स्वीकृति देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका रसड़ा के लिए 1.54 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति दी गई है। इससे वार्ड नंबर 5 और 8 में कई स्थानों पर पेयजल पाइप लाइन का विस्तार किया जाएगा। इन दोनों वार्डों में लगभग 16 स्थानों पर पाइप लाइन की लाइन के विस्तार का कार्य कराया जाएगा। कार्य शुरू कराने के लिए 38 लाख रुपये की पहली किस्त भी मिल गई है। पाइप लाइन के विस्तार से उक्त वार्डों के घरों में स्वच्छ पेयजल आसानी से पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत बांसडीह के लिए 1.93 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति दी गई है। इस धनराशि से वार्ड 1, 12, 14 और आठ में पेयजल पाइप लाइन का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा, नगर पंचायत में चार स्थानों पर वाटर कूलर भी लगाया जाएगा। कार्य शुरू कराने के लिए नगर पंचायत को 48 लाख की पहली किस्त भी दे दी गई है। शासन की ओर से प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद नगर निकाय की ओर से टेंडर आदि की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed