फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1.50 crore budget passed for Dadri Mela in ballia

ददरी मेला के लिए पास किया 1.50 करोड़ का बजट

Fri, 22 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
1.50 crore budget passed for Dadri Mela  in ballia
बलिया। ददरी मेले की तैयारी के लिए नगरपालिका बोर्ड ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इसके साथ ही, वर्ष 2019 में हुए मेले में लगे प्रवेश शुल्क, पशु बिक्री शुल्क और मीना बाजार के लिए आवंटित होने वाले भूखंडों की दर में 10 प्रतिशत वृद्धि का निर्णय किया है। हालांकि शुक्रवार को हुई बोर्ड की बैठक में चेयरमैन अजय कुमार ने नई परंपरा को कायम करते हुए सीधे शामिल नहीं हुए लेकिन वर्चुअली उन्होंने बैठक में भाग लेकर बोर्ड द्वारा पारित 11 प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सभागार में हुई बोर्ड बैठक में ददरी मेला के लिए लगभग 1.30 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया। विकास की योजनाओं पर चर्चा के साथ ही नगर के सभी वार्डो में सभासदों के प्रस्ताव पर दस-दस लाख का कार्य कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। मेला प्रबंधन की जिम्मेदारी सभासद हरशिंकर राय और संगीता देवी को दी गई। वहीं, मेले को भव्यता अनुसार लगाने के लिए कमेटियों का गठन किए जाने का निर्णय हुआ। ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने पूर्व के बैठक में हुए प्रस्तावों पर चर्चा की। अध्यक्ष को अधिकार दिया गया कि वह छोटे और जरूरी कार्यों का निर्णय ले सकते हैं। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के विस्तार पर भी चर्चा हुई लेकिन इस प्रस्ताव को अगली बैठक तक के लिए रोक दिया गया। उधर, कुछ सभासदों ने आरोप लगाया कि बोर्ड की बैठक बिना अध्यक्ष के हुई है। इसमें नपा प्रशासन ने अपने अनुसार एजेंडों को शामिल और पारित कराया है। बैठक में उमेश कुमार, सुमित मिश्रा गोलू, हरिशंकर राय, ददन यादव, अमित दुबे, मनोज कुमार गुप्ता, शमशाद कुरैशी, शकील अहमद, संगीता देवी, झींगन, संजय यादव लुत्ती, बब्लू गोड़, सुभाष वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

अब महंगा होगा मीना बाजार में दुकान लगाना
बलिया। बोर्ड की बैठक में ददरी मेला 2021-22 में प्रवेश टिकट, रजिस्ट्रेश टिकट तहबाजारी स्किट, बैल हटा दुकान, मीना बजार दुकान, दक्षिण मीना बाजार दुकान किराया उत्तर, मीना बाजार बिच की दुकान, किराया दक्षिण मीना बाजार बीच की दुकान किराया और टिकटों में 10 प्रतिशत की वृद्धि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed