फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1.17 crore received for the development of Beltharoad

बेल्थरारोड के विकास के लिए मिले 1.17 करोड़

Sat, 07 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
1.17 crore received for the development of Beltharoad
बलिया। वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 में प्रदेश शासन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत बेल्थरारोड नगर पंचायत के लिए 2.26 करोड़ रुपये का ब्याज रहित ऋण स्वीकृत किया था। इसमें प्रथम किश्त के रूप में आधा धन प्राप्त हो गया था। शेष धन भी शासन की ओर से जारी कर दिया गया है। इससे अधूरे कार्य पूर्ण कराए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश शासन ने वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2019-20 तक बेल्थरारोड नगर पंचायत के लिए तीन परियोजनाओं की स्वीकृति दी थी। नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत बेल्थरारोड नगर पंचायत के लिए वर्ष 2018-19 में शासन ने 1.17 करोड़ स्वीकृत किया गया था। इसमें प्रथम किश्त के रूप में आधा धन प्राप्त हुआ था। इस धन से मिश्रौली मार्ग पर कवर्ड नाली का निर्माण कराया गया। साथ ही सोनाडीह रोड पर नाला निर्माण हुआ, जो अधूरा है। शेष धन प्राप्त होने के बाद नाला निर्माण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। इसी प्रकार, वर्ष 2018-19 में शासन ने 51.31 लाख स्वीकृत कर आधा बजट जारी कर दिया। इस धन से नगर पंचायत कार्यालय का निर्माण हुआ। शेष धन से कार्यालय का विस्तार किया जाएगा। इसी क्रम में शासन में वर्ष 2019-20 में 60 लाख स्वीकृत कर प्रथम किश्त के रूप में आधा धन जारी कर दिया। इससे मानस मंदिर के सामने इंटरलॉकिंग मार्ग और नाला का निर्माण किया गया। साथ ही प्रेक्षागृह का निर्माण कराया गया, जो अधूरा है। शेष आधे धन से प्रेक्षागृह का निर्माण पूर्ण कराया जाएगा। शासन ने उक्त तीनों परियोजनाओं को शेष आधी धनराशि लगभग 1.17 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इससे अधूरे पड़े कार्यों के जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed