{"_id":"a4178bd6e3cf718f78cf4c557acd9cbd","slug":"balian-chaurasi-panchayat-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं होगी बालियान चौरासी की महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं होगी बालियान चौरासी की महापंचायत
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 02 Oct 2013 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में फर्जी नामजदगी और एकपक्षीय कार्रवाई के विरोध में 10 अक्तूबर को होने वाली बालियान चौरासी की महिला महापंचायत स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मिलकर एडीएम प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। चौधरी टिकैत ने कहा कि बहू-बेटियों को संयम से काम लेना होगा। समाज में सौहार्द की जरूरत है।
विज्ञापन
हिंसा में सरकार पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए इन दिनों वेस्ट यूपी में महिलाओं की पंचायतों का दौर चल रहा है। कुटबा गांव में दो दिन पहले ऐलान किया गया था कि बालियान खाप के चौरासी गांव की महिलाएं महापंचायत करेंगी।
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ मसले पर लखनऊ तक हरकत हुई। मंगलवार को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के साथ एडीएम प्रशासन इंद्रमणि त्रिपाठी की हड़ौली गांव में बातचीत हुई।
एडीएम ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार गंभीरता से जांच करा रही है, किसी भी निर्दोष को जेल नहीं जाने दिया जाएगा। पंचायत टालने का अनुरोध किया गया।
भाकियू अध्यक्ष ने बताया कि महिलाओं ने ही पंचायत की घोषणा की थी। फिलहाल उन्हें समझा-बुझाकर पंचायत स्थगित करा दी गई है। उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी के हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं। बहू-बेटियों को संयम से काम लेना होगा।
गांव के बुजुर्ग जो फैसला करेंगे वह हर व्यक्ति के हित में ही किया जाएगा। युवाओं से शिक्षा पर ध्यान दिए जाने का आह्वान किया। इस बीच बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने अपनी खाप के थांबेदारों से आह्वान किया कि सौहार्द का माहौल बनाएं।