फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Zayerin Ziyarat full night

जायरीन ने पूरी रात की जियारत

Mon, 22 May 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Mon, 22 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Zayerin Ziyarat full night
दरगाह पर जुटे जायरीन
सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर रविवार को पहली चौथी पर पूरी रात जियारत का सिलसिला चला। इस दौरान दरगाह पर जियारत के लिए अकीदतमंदों की भीड़ जुटी रही। जायरीन ने गाजी की शान में कसीदे पढ़े और कव्वाली करते हुए मजार शरीफ पर चादरपोशी की। उन्होंने निशान भी पेश किए। सोमवार को भोर होते ही जायरीन जत्थों में अपने घरों को लौटने लगे। 
विज्ञापन


सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर रविवार को पहली चौथी पर जियारत के लिए विभिन्न प्रांतों से आए जायरीन का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरी रात जंजीरी गेट चूमते हुए नाल दरवाजा होकर अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर पहुंचकर हाजिरी लगाई। इस दौरान गाजी की शान में कसीदे व कव्वाली पढ़ते हुए परंपरागत तरीके से चादरपोशी की गई। मजार शरीफ पर पहले निशान पेश करने के लिए भी जायरीन में होड़ लगी रही।
विज्ञापन


मन्नतें मांगते हुए सभी ने सुख-समृद्धि और अमनो-अमान की दुआएं कीं। जियारत करने के बाद जायरीन ने मेला परिसर में लगीं दुकानों पर खरीदारी भी की। इस दौरान कांच के बर्तन, ढोलक, रेडीमेड कपड़े, चीनी मिट्टी, कालीन और मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोरंजन के साधनों का भी मेलार्थियों ने जमकर लुत्फ उठाया। भोर होते ही जायरीन जत्थों में घर लौटने लगे, जिसके चलते रेलवे स्टेशन व परिवहन निगम के बस अड्डे पर भारी भीड़ रही। अफरा-तफरी का माहौल रहा। बस व ट्रेन की छतों पर सवार होकर जायरीन घरों को लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed