फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth swept away in river while bathing

Bahraich News: नहाते समय नदी में बहा युवक

Thu, 08 Oct 2026 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Youth swept away in river while bathing
हुजूरपुर। कटका घाट पर बुधवार दोपहर पत्नी के साथ नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ टीम ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। जमालुद्दीनपुर गांव निवासी मनीष (32) पत्नी के साथ कटका घाट पर स्नान करने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और बहाव की चपेट में आकर बह गया। थाना प्रभारी विपिन प्रकाश सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ टीम युवक की तलाश कर रही है। घाट पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है। युवक के लापता होने से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed