{"_id":"5e42e28d8ebc3ee5e502acff","slug":"youth-should-serve-the-country-with-studies-bahraich-news-lko5079797185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ देश की सेवा करें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ देश की सेवा करें युवा
विज्ञापन
बहराइच के सर्राकला में आयोजित जागरुकता गोष्ठी में चर्चा करतीं छात्राएं।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सर्राकला गांव में स्थित इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से विषय आधारित स्वच्छता जागरूकता व शिक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों को देश सेवा के प्रति जागरूक किया गया। अंत में छात्रों को पठन सामग्री वितरित की गई।
युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र की ओर से विकासखंड मिहींपुरवा के सर्राकला में गोष्ठी का आयोजन किया गया। विषय आधारित जागरूकता व शिक्षा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक छोटेलाल भारती व विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान ध्रुवदेव रहे। मुख्य अतिथि ने युवाओं को संबोधित करते हुए करुणा के सागर तथागत बुद्ध एवं महा मानवतावादी बोधिसत्व डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को स्मरण करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग शिक्षित हों, जागरूक बनें जिससे अपना व देश का विकास हो।
नेहरू युवा केंद्र के प्रशिक्षक आदर्श मिश्रा ने युवाओं को आह्वान किया कि युवा स्वच्छता एवं व्यक्तिगत जागरूकता पर्यावरण शिक्षा पर अपने ध्यान को केंद्रित करें। प्रशिक्षक दिवाकर श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि युवा अपने पढ़ाई के साथ-साथ देश सेवा के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। तभी समाज में अपने व्यक्तित्व को निखार सकेगा और अपने कार्यों में सफलता प्राप्त कर पाएंगे।
विज्ञापन
अध्यक्षता कर रहे नेहरू युवा केंद्र के वरिष्ठ लेखाकार इंद्रसेन चौधरी ने कहा कि युवा जागरूक हों। शिक्षित बनें, अपने परिवार को सशक्त बनाएं एवं अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें। नेहरू युवा केंद्र के से जुड़कर अपने हुनर को तराशें। कार्यक्रम का संचालन गौतम कुमार वर्मा ने किया। गोष्ठी के बाद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को नेहरू युवा केंद्र की ओर से पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर विकासखंड मिहींपुरवा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मुकेश कुमार, सुंदरलाल अवस्थी, सूरज कुमार, धर्मराज, जुगेश कुमार समेत युवा मंडल महिला मंडल के सदस्य मौजूद रहे।