{"_id":"5dd571cc8ebc3e547c0d2ff4","slug":"youth-s-body-found-under-culvert-bahraich-news-lko493335088","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया के नीचे मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया के नीचे मिली युवक की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। काम की तलाश में शंकरपुर बभनौटी गांव गए मोहम्मदपुर निवासी एक राजमिस्त्री का शव बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गांव में पुलिया के नीचे पड़ा मिला। रिश्तेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में छानबीन की जा रही है।
फखरपुर थाना अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव निवासी कामता (42) पुत्र बावन प्रसाद राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार को वह काम की तलाश में बौंडी थाना क्षेत्र के शंकरपुर बभनौटी गांव गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह गांव में पुलिया के नीचे कामता की लाश संदिग्ध हालात में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने लाश पड़ी देख पुलिस को सूचना दी।
इस पर बौंडी थाना प्रभारी रामधीरज यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक शव के पास ही शराब की शीशी पड़ी थी। हालांकि पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए शव कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि हरदी के रमपुरवा गांव निवासी रिश्तेदार धनपता पत्नी प्यारे की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि मृतक कामता के बीवी-बच्चे नहीं थे। वह घर में अकेले ही रहता था।