{"_id":"5fa42a9e8ebc3e9baa35c3fc","slug":"youth-riding-bike-in-tractor-trolley-dies-bahraich-news-lko5487892116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ा बाइक सवार युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ा बाइक सवार युवक, मौत
विज्ञापन
रानीपुर (बहराइच)। हुजूरपुर-बहराइच मार्ग पर शाहपुरवा के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। देर शाम बाइक सवार युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा भिड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रानीपुर थाना क्षेत्र के क्षत्रीपुरवा सिसइया गांव निवासी रामकुमार (31) पुत्र मोहनलाल बुधवार को सुबह अपनी ननिहाल आईमा हुजूरपुर बाइक से गए थे। देर शाम रामकुमार बाइक से घर आ रहे थे। हुजूरपुर-बहराइच मार्ग पर शाहपुरवा कुट्टी बाजार के निकट एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। अंधेरा होने के चलते बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी, जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी ने कहा कि इस मामले में दुर्घटना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, हादसे में दम तोड़ने वाले रामकुमार के घर में मां, पत्नी सुनीता के साथ बच्चे शिवम (4), काजल (5), राहुल (10) और रोली (8) हैं। रामकुमार की मौत से पत्नी के साथ बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।