{"_id":"57c9bae34f1c1bd4352cb395","slug":"youth-injured-from-ht-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन से युवक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन से युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संकल्पा गांव निवासी एक किशोर शुक्रवार को खेत में गिरे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक है। खैरीघाट थाना अंतर्गत संकल्पा गांव निवासी छोटू (15) पुत्र भूरे शुक्रवार सुबह मवेशियों को चराने के लिए गांव के बाहर खेतों में ले गया था।
इसी दौरान छोटू खेत के निकट सूखी लकड़ियां बीनने लगा। पास ही टूट कर गिरे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से छोटू को तेज करंट लगा। इससे वह काफी दूर जा गिरा। करंट के चलते छोटू गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद चरवाहों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है।
डॉक्टरों के मुताबिक हालत काफी नाजुक है। उधर विद्युत तार टूटकर गिरने की सूचना उपकेंद्र पर दी गई है, लेकिन देर शाम तक कोई भी कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा है। वहीं कोतवाली देहात अंतर्गत शेखदहीर निवासी अंजुम (24) पत्नी मोहम्मद अमीन शुक्रवार सुबह चाय बना रही थी। इस दौरान बर्तन गिरने से खौलती चाय अंजुम के ऊपर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलसी है। उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।