फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth drowns in canal after coming to see Muharram fair

Bahraich News: मुहर्रम मेला देखने आया युवक नहर में डूबा

Sat, 27 Jun 2026 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns in canal after coming to see Muharram fair
बहराइच। पुरैना बाजार में मुहर्रम का मेला देखने के बाद नहर में नहाते समय डूबकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन देर रात तक युवक का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


चन्द्रावा गांव निवासी सत्यम (20) अपने छोटे भाई शिवम के साथ पुरैना बाजार में लगे मेले में आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब छह बजे दोनों भाई पास की नहर में नहाने उतर गए। इसी दौरान सत्यम गहरे पानी में चले गए और डूब गए। भाई के शोर मचाने पर लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि युवक की तलाश लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed