फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth drowned while taking bath in Ghaghra river

घाघरा नदी में नहाते समय युवक डूबा

Fri, 03 Jun 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Youth drowned while taking bath in Ghaghra river
जरवलरोड (बहराइच)। घाघरा नदी में नहाते समय शुक्रवार को एक युवक डूब गया। उसके साथ मौजूद साथी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों से युवक की तलाश कराई। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

जनपद बाराबंकी अंतर्गत थाना हैदरगढ़ ग्राम सरायरावत निवासी धर्मेश मिश्रा (25) पुत्र रामअचल मिश्रा अपने साथी के साथ घाघरा नदी में नहाने आया था। नहाते समय वह गहरे पानी की ओर चला गया। जिससे वह डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके साथी व आसपास मौजूद लोगों ने उसे पानी से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही मिनटों में वह आंखों से ओझल हो गया। सूचना मिलने पर एसडीएम कैसरगंज महेश कैथल व जरवलरोड थाना प्रभारी राजेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को नदी में उतारा। देर शाम तक तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed