फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth drowned while bathing in Ghaghra river

घाघरा नदी में स्नान करते समय युवक डूबा

Tue, 12 Nov 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth drowned while bathing in Ghaghra river
उर्रा (बहराइच)। गिरगिट्टी गांव निवासी एक युवक मंगलवार को घाघरा नदी में स्नान करते समय पैर फिसलने से डूब गया। घटना की सूचना पाकर ईसानगर थाने की पुलिस व एनडीआरएफ की टीम पहुंची। छह घंटे चली खोजबीन के बाद युवक के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बहराइच-लखीमपुर की सीमा पर घाघरा नदी पर जालिनगर पुल बना हुआ है। यहां प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर घाघरा नदी के तट पर मेला लगता है। नदी लखीमपुर जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र में पड़ती है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के गिरगिट्टी गांव निवासी रामनगीना (30) पुत्र हरगोविंद कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर घाघरा नदी में सुबह करीब आठ बजे स्नान कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी की बीच धारा में चला गया। सूचना मिलते ही मोतीपुर के जालिमनगर चौकी की पुलिस व ईसानगर थाने की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। स्थानीय गोताखोरों व एनडीआरएफ की टीम ने छह घंटे के बाद युवक के शव को नदी से बरामद कर लिया। जालिमनगर चौकी इंचार्ज हरीश सिंह ने बताया कि युवक बहराइच जिले का रहने वाला था। लेकिन घटना लखीमपुर जिले में हुई है। ऐसे में लखीमपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक वर्ष पूर्व हुई थी युवक की शादी
घाघरा नदी में डूबने वाले रामनगीना का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था। लेकिन मंगलवार को नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इससे पत्नी और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed