{"_id":"6aac2dbe3484e03d29053205","slug":"youth-dies-of-electrocution-mother-suffers-burns-while-trying-to-save-him-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-156930-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: करंट लगने से युवक की मौत, बचाने में मां झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: करंट लगने से युवक की मौत, बचाने में मां झुलसी
विज्ञापन
धन्नू।
जरवलरोड। सुरजीपुरवा गांव में बुधवार शाम बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। बेटे को करंट लगा देख उसे बचाने दौड़ी मां भी झुलस गई। गांव निवासी बृजेश कुमार उर्फ धन्नू (28) बुधवार शाम करीब सात बजे बिजली का पंखा चलाने के लिए प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। उन्हें तड़पता देख मां सुनीता (66) उन्हें बचाने के लिए दौड़ीं तो वह भी चिपक गईं। परिजनों ने किसी तरह सुनीता को बिजली के संपर्क से अलग किया। इसके बाद परिजन गंभीर हालत में बृजेश को सीएचसी मुस्तफाबाद लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सुनीता के पति अयोध्या प्रसाद की अरसा पहले मौत हो चुकी है।
करंट की चपेट में आकर से दो भैंसों की मौत
बौंडी। हरदी थाना के नकवा गांव में लटकते विद्युत तार के संपर्क में आ जाने से दो भैंसों की मौत हो गई। दोनों भैंसें गांव निवासी कमलेश और मुनीजर के दरवाजे पर बंधी थीं। पशुपालकों के अनुसार उनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। उन्होंने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि महसी पावर हाउस से आने वाली लाइन का तार जर्जर होकर लटक रहा है। तार के छू जाने से दोनों भैंसों की जान चली गई। अधिशासी अभियंता अभिनव कुमार ने जांच कर कार्रवाई करने और तारों को कसवाने की बात कही है।