फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth dies after coming into contact with an electrified pole.

Bahraich News: बिजली के खंभे में उतरा करंट, चपेट में आकर युवक की मौत

Thu, 03 Sep 2026 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after coming into contact with an electrified pole.
बौंडी। ग्राम डूढ़ीबाग के मजरा मनेरा में सोमवार देर रात विद्युत पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों का आरोप है कि पोल में कई दिनों से करंट उतर रहा था, लेकिन शिकायत के बाद भी विभाग नहीं जागा।
विज्ञापन


क्षेत्र निवासी राजकरन चौहान (34) सोमवार रात करीब नौ बजे विद्युत पोल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए फखरपुर स्थित निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां चिकित्सक ने राजकरन को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई ननकऊ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को हादसे की वजह बताते हुए मृतक के परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र फखरपुर के अवर अभियंता अरुण शर्मा ने बताया कि पोल में करंट उतरने की जानकारी ग्रामीणों की ओर से उपकेंद्र पर नहीं दी गई थी। अब मामले की जानकारी हुई है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी और समस्या को शीघ्र दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed