फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth dies after being struck by a vehicle while crossing the highway.

Bahraich News: हाईवे पार करते समय वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

Thu, 03 Sep 2026 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being struck by a vehicle while crossing the highway.
रंजीत शुक्ला।
विशेश्वरगंज। बहराइच-गोंडा राजमार्ग पर मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से ईश्वरनाथ पुरवा निवासी युवक की मौत हो गई। युवक शौच के लिए निकला था और सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


ईश्वरनाथ पुरवा निवासी रंजीत शुक्ला (32) मंगलवार रात करीब 11:30 बजे शौच के लिए घर से निकले थे। घर के पास सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन से उन्हें जोरदार टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों से हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक रंजीत की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी संदीप कुमार दूबे ने बताया कि हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed